फिट रहने के लिए खेलना क्यों जरूरी है | Fit rahne ke liye kyo jaruri hai khelo ko apnana

VNY HARDAHA

फिट रहने के लिए क्यों जरूरी है खेलों को अपनाना-


       दोस्तों आज के समय में अपने शरीर को फिट रखने के लिए जितना जरूरी नियमित व्यायाम और योग करना है उतना ही जरूरी है नियमित रूप से खेलों के साथ जुड़े होना।

इसे हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते है:-

        दोस्तों आपने बहुत बार देखा होगा, या आप के साथ भी हुआ होगा, जब हम सुबह सुबह जल्दी उठकर प्रकृति की ताजी हवा खाने टहलने जाते है, तो हम खुद को फिट रखने के लिए रनिंग करते है लेकिन हम ज्यादा देर तक रनिंग नहीं कर पाते,कुछ दूर दौड़कर हम सोचते है आज के लिए काफी है या अब मन नहीं कर रहा। लेकिन दोस्तों यदि हम अपने दिन की शुरुआत किसी ऐसे खेल के साथ करें जिसमे दौड़ना भागना शामिल हो, जैसे फुटबॉल और क्रिकेट। तो हम देखेंगे कि हमें पता भी नही चला और हमने काफी दौड़ भाग कर ली है।

  आइये इसे डिटेल में समझते है:-

       तो होता ये है दोस्तों की जब हम कुछ देर रनिंग करते है और थककर बैठ जाते है, हमारा मन नहीं करता कि और दौडा जाए। इस टाइम हमें जरूरत होती है किसी ट्रेनर या अपने दोस्त की जो हमारा हौसला बढ़ाये,कि चल 10 मिनट और दौड़ ले 5 मिनट और दौड़ ले। इस तरह हम बेमन से कुछ देर और रनिंग कर लेते है। और यदि हम फुटबॉल खेलते है तो खेल में हमारा मन लगा रहता है कि हमें जीतना है, मुझे गोल करना है। इसी जीत के जोश और जुनून में हम घंटो तक दौड़ भाग करते रहते है। खेल के दौरान यह वो समय होता है जब कोई हमें रोकता भी है कि बस करो अब कल खेल लेना, तो उसको हम यह कह कर मना लेते है कि 10 मिनट और खेल लेते है 5 मिनट और खेल लेते है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!